गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमपात के कारण उत्तरकाशी में अनेक मार्ग अवरूद्ध

उत्तरकाशी/देहरादून : उत्तराखंड के विभिन्न ऊंचाई वाले पर्वतीय स्थानों पर शुक्रवार को भी हल्का से मध्यम हिमपात जारी रही। अनेक स्थानों पर धुंध छाई हुई है। उत्तरकाशी जिले में अनेक मार्ग अवरूद्ध हैं जबकि मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलने से शीत का प्रकोप बढ़ गया है। उत्तरकाशी जनपद के आपदा प्रबंधन अधिकारी डीएस पटवाल ने बताया कि तहसील मोरी, पुरोला, भटवाड़ी, डुण्डा, बड़कोट में समाचार लिखे जाते समय मौसम साफ है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भैरव घाटी से आगे हिमपात होने के कारण अवरुद्ध है। उक्त मार्ग धराली से आगे जोखिम भरा हैं। जबकि, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फूलचट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुआ है। धरासू, बड़कोट मोटर मार्ग राडीटॉप के पास बर्फबारी होने के कारण जोखिम भरा है।
श्री पटवाल के अनुसार, लम्बगांव मोटर मार्ग चौरंगी खाल के पास हिमपात होने से मार्ग जोखिम भरा है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी से अवरुद्ध/प्रभावित हुए स्थानो पर संबंधित खण्डों द्वारा द्वारा बर्फ हाटाने तथा चूना छिड़काव का कार्य गतिमान है। मसूरी-सुवाखोली मोटर मार्ग सुवाखोली के पास जोखिम भरा होने के कारण सम्बन्धित खण्ड द्वारा वाहनों के आवागमन हेतु विशेष सावधानी बरतने हेतु सलाह दी गयी है। इसके अतिरिक्त, जनपद में तहसील मोरी के नैटवाड़ क्षेत्र के पांच ग्रामों एवं तहसील भटवाड़ी के गंगोत्रीधाम में बर्फबारी होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुयी है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के कार्मिको द्वारा विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने हेतु प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *