गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मथुरा पुलिस ने पकड़ी गांजे की खेप, नौ गिरफ्तार

मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के मगौर्रा थाने की पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त आपरेशन में शनिवार को एक ट्रक से तस्करी के जरिये ले जाये जा रहे गांजे की बड़ी खेप को बरामद करने का दावा किया है। इस मामले में नौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत चार करोड़ रूपये से अधिक की आंकी गयी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज अपरान्ह लगभग तीन बजे जिले के ओल जाजमपट्टी मार्ग पर शनिदेव मन्दिर के पास एसटीएफ के सब इंसपेक्टर अक्षय कुमार त्यागी के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम और मगोर्रा थाने की पुलिस ने मिलकर एक ट्रक को जब रोका तो उसमें बैठे तथा कारों में बैठे तस्करों ने भागने की कोशिश की मगर पुलिस ने उनको घेर कर गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी लेने पर ट्रक में बोरियों में भरा गांजा मिला जो धान की तूरी के अन्दर छिपा कर रखा गया था। कार मे बैठे तस्कर पुलिस से बचने के लिए आगे पीछे चल रहे थे। ट्रक से एक क्विंटल 516 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।बरामद गांजे की कीमत लगभग चार करोड़ बताई जाती है। पुलिस के अनुसार गांजा छत्तीसगढ़ से लाया गया था तथा तस्कर इसे मथुरा, भरतपुर तथा राजस्थान के अन्य जिलों में बेंचने के लिए लाए थे। पुलिस ने इस मामले में मुरादाबाद निवासी तस्कर मो आलम, फुरकान, जुवैर आलम,बाबू, मुनाजिर, इरशाद, फिरोज, मथुरा निवासी सतीश और आगरा निवासी विनय को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *