गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेडिकल ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) टीम ने शनिवार को फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर को तीन लाख रु की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी नीतीश परवल के खिलाफ एसीबी ब्यूरो फरीदाबाद में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की गयी है।
यह जानकारी एसीबी के प्रवक्ता ने दी। उन्हाेंने बताया कि नीतीश परवल ने शिकायतकर्ता से बल्क वेस्ट जनरेटर के एंपैनलमेंट का प्रमाण पत्र जारी करने के बदले में रिश्वत मांगी थी । उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की बदले में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एसीबी के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *