गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संस्था के सदस्यों ने दिया स्वच्छता का संदेश

भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई विकासखंड में स्वच्छ भारत मिशन फेज टू के अंर्तगत गुरुवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनमानस को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। एडीओ पंचायत हर्षवर्धन ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन की टीम द्वारा विकास खंड के समस्त ग्राम पंचायतों व राजस्व गांवों में इसी प्रकार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जायेगा,साथ ही ग्राम पंचायत में स्वच्छता मेला के माध्यम से लोगों का स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन कराया जायेगा।
नाटक की प्रस्तुति के उपरांत टीम को हरी झंडी दिखाकर गांव के लिए रवाना किया गया।

टीम गांव में लोगों स्वच्छता का संदेश देने के साथ गांव में बन रहे आर आर सी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) की उपयोगिता बताएगी व घरों से सफाई मित्र द्वारा उठाया जा रहे कूड़े हेतु शुल्क देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। गांव में कही भी कूड़ा न फेंके, सड़ने वाला कूड़ा (गीला कूड़ा) और न सड़ने वाला कूड़ा (सूखा कूड़ा) दोनों को अलग अलग करके ही निस्तारण करने व अन्य जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी नवीन गुप्ता ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा) की टीमों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतो के लिए रवाना किया एवं स्वच्छता मेला व आईईसी स्टाल का अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *