गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी को केजरीवाल से लगता है डर

नई दिल्ली : आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से डर लगता है इसलिए दो नवम्बर को उन्हें गिरफ़्तार करने की तैयारी है। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल से ख़ौफ़ खाए बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा उन्हें गिरफ़्तार करने की तैयारी में है। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी उनकी पार्टी को ख़त्म करना चाहते है, यही कारण कि एक के बाद एक झूठे आरोपों में पार्टी के शीर्ष नेताओं को गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा अपने ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वालों को जेल डालना, सीबीआई-ईडी का दुरुपयोग करना सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल पर ख़त्म नहीं होगा, इंडिया गठबंधन का हर नेता इसकी जद में आएगा।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल को ईडी ने समन भेजा है। हर ओर से खबर आ रही है कि दो नवंबर को ईडी अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ़्तार कर जेल में डाल देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता है कि, वह आम आदमी पार्टी को नहीं हरा सकते है इसलिए पार्टी को ख़त्म करने के लिए एक एक नेता को जेल में डाला जा रहा है।
आप नेता ने कहा कि एक के बाद एक भाजपा अपनी सीबीआई और ईडी का प्रयोग कर विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने का प्रयास कर रही है। यह लोकतंत्र को ख़त्म करने का प्रयास है। उन्होंने कहा “वह प्रधानमंत्री को बताना चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी के नेता जेल जाने से नहीं डरते है, झूठे केसों से नहीं डरते है। हम इस देश के संविधान को बचाने के लिए आख़िरी साँस तक लड़ेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *