गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दानापुर के कुछ मंदिरों से हटाए गए मोदी के पोस्टर, जांच के आदेश

पटना : बिहार की राजधानी पटना के दानापुर अनुमंडल में शिकायत मिलने पर कुछ मंदिरों में चिपकाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर हटा दिए गए। दानापुर की एएसपी दीक्षा ने गुरुवार को यहां बताया कि संज्ञान में आया है कि कुछ मंदिरों के बाहर और अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर चिपकाये गये हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी पोस्टर हटा दिए गए हैं और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
सुश्री दीक्षा ने कहा, “एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है और उनके नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम द्वारा जांच की जाएगी।” उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन मंदिरों की सूची तैयार की जा रही है, जहां प्रधानमंत्री श्री मोदी के भगवान राम की पूजा करने वाले पोस्टर चिपकाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि देश में चल रहे लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। आदर्श आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के लिए प्रशासन अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *