गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी सेना का करते हैं सम्मान: शर्मा

मुरैना : विष्णदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर सेना का आपमान करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना का सम्मान करते हैं, वहीं कांग्रेस नेता सेना का अपमान करते हैं। श्री शर्मा ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री श्री मोदी का चंबल की धरती मुरैना में आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह राम प्रसाद बिस्मिल की धरती है। यहां के नौजवान सरहदों पर देश की रक्षा के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भारत माता की रक्षा करते हुए बलिदान तक दे देते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के पास जाकर दीवाली मनाकर उनका सम्मान बढ़ाते हैं और उन्हें संबल देते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि देश में आतंकवाद को समाप्त करने का काम और पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है। आज देश से आतंकवाद का खात्मा हुआ है। आतंकवादी अब भारत में प्रवेश करने से डरते हैं, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सेना का अपमान करते हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पिछले दस सालों में अभियान चलाकर गरीबों का जीवन बदलने का काम किया है। इन 10 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में विकास किया है और दुनिया में भारत का डंका बज रहा है इसलिए आज दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखती है। यह चुनाव सिर्फ प्रधानमंत्री श्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का ही नहीं, बल्कि देश को 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनाने का चुनाव है।
उन्होंने कहा कि प्रचंड मतों से पार्टी प्रत्याशी को जिताकर हम मुरैना सीट प्रधानमंत्री श्री मोदी की झोली में डालकर उनके हाथ मजबूत कर सके। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, ऐंदल सिंह कंसाना सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *