गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोविड टीकाकरण में 213.52 करोड़ से अधिक टीके लगे

http://www.dreamstime.com/royalty-free-stock-photography-covid-vaccine-coronavirus-vaccination-bottles-injection-vials-syringe-covid-vaccine-coronavirus-vaccination-bottles-injection-image208496627

नयी दिल्ली : देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 213.52 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 13 करोड़ 52 लाख 74 हजार 945 टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 5910 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 53 हजार 974 रह गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.12 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2.6 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 7034 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 38 लाख 80 हजार 464 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.69 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में दो लाख 27 हज़ार 313 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अभी तक कुल 88 करोड़ 73 लाख 79 हजार 274 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *