गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोटा में करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

जयपुर : राजस्थान में कोटा जिले के चेचट थाना क्षेत्र के देवली गांव में करंट लगने से मां-बेटी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवली गांव में कल देर रात 12 बजे बारिश के कारण बिजली की तार टूटकर एक मकान पर गिर गयी। जिसके कारण करंट की चपेट में आने से राजेश्वरी देवी शर्मा (45) एवं उसकी बेटी ज्योति शर्मा की मौत हो गई।
इस दुर्घटना के बारे में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि मकान में छत का काम चल रहा था। देर रात बारिश हो रही थी। इसके कारण सीढ़ियों पर पानी फैला गया था। रात में अचानक से बिजली का तार टूटने पर करंट फैल गया और इसकी चपेट दोनों मां-बेटी आ गयी और उनकी मौत हो गयी है। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *