नागलोई : दिल्ली सरकार के विद्यालय में क्लास रूम में पंखा गिरने से घायल हुई छात्रा का इलाज अब एम्स में होगा और इसके लिए उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने परिवार को पूरी मदद करने का भरोसा दिलाया और अपनी गाड़ी से भेज कर एम्स के ट्रॉमा सेंटर में घायल छात्रा की चिकित्सीय जांच करवाई विगत 27 अगस्त को दिल्ली सरकार के नागलोई स्थित विद्यालय में क्लास रूम में पढ रही छात्रा के सिर पर चलता हुआ पंखा गिर गया और वह बुरी तरह घायल हुई स्कूल प्रशासन ने पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां 2 दिन तक छात्रा सघन चिकित्सा वार्ड में भर्ती रही और उसके पश्चात उसे घर भेज दिया गया लेकिन अगले ही दिन छात्रा फिर बेहोश हो गई तो उसे संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन छात्रा के परिजन मौजूदा इलाज से संतुष्ट नहीं थे।ये जानकारी आने पर आज उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भेंट की और अपनी गाड़ी से तुरंत एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भेज कर इलाज कराया।
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि घायल छात्रा की माँ ने मुझसे अच्छे अस्पताल में इलाज कराने की इच्छा जाहिर की।उनकी इच्छा थी कि घायल छात्रा का इलाज एम्स में हो मैंने तुरंत डॉक्टरों से बात कर उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई इसके अलावा भी पीड़ित छात्रा के इलाज में जो भी मदद करनी पड़ी मैं करूंगा क्योंकि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के जानलेवा स्कूल में घायल हुई छात्रा को दिल्ली सरकार के बदहाल अस्पतालों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता उन्होंने आरोप लगाया की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा इसी बात से साबित होती है
