गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिवपुरी में एक युवक की हत्या

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आज एक युवक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के पुत्र सोनू शर्मा की हत्या के आरोप में परिजनों ने कोतवाली के सामने शव ले जाकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने इस मामले में एक पार्षद के पति एवं अन्य लोगों पर रंजिश के चलते उनके पुत्र की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनू शर्मा की मृत्यु के मामले में सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *