गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में युवती की हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर एक युवती की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि मुबारकपुर धरमौली गांव निवासी संजय राय की पत्नी मनीषा कुमारी (25) के भाई इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी बहन की हत्या दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देने पर उसके ससुराल वालों ने कर दी और फरार हो गए हैं। सूत्रो ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *