गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

होटल संचालक की हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को होटल संचालक की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सबलपुर बभन टोली गांव निवासी अनिल कुमार राय (19) सबलपुर बाजार पर चाय नाश्ता की दुकान चलाया करता था। आज शुक्रवार को जब उसका बड़ा भाई दुकान पर पहुंचा तो उसने अनिल का शव दुकान के अन्दर जमीन पर खून से लथपथ पाया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *