गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक नवविवाहित की हत्या तार से गला दबाकर की गई है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार काे यहां बताया कि इस मामले में मृतका प्रियंका कुमारी के पिता भेल्दी थाना क्षेत्र के कोरिया गांव निवासी रमेश भगत ने अमनौर थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि चार माह पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह गनौरा गांव निवासी प्रमोद भगत से की थी।

विवाह के बाद प्रियंका के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करतें थे। सूत्रों ने बताया कि आज उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही मृतका के शव को उसके ससुराल से बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *