गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में महिला की हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के साधपुर गांव निवासी अख्तर अली की पत्नी साबिया प्रवीण (26) की हत्या के सम्बन्ध में उसके मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सूत्रों ने बताया कि मामले में मृतका के मायके वालों से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *