गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नासिक में युवक की हत्या

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक शहर के सिडको इलाके के कामतावाड़ा में सोमवार शाम एक मामूली विवाद को लेकर एक युवक की उसके दोस्त ने कथित तौर पर हत्या कर दी। कामतवाडे इलाके में मृतक अनंत वसंतराव इंगले और उनके दोस्त आनंद अंबेकर आज शाम शराब पी रहे थे। जब इंगले ने अंबेकर को गालियां दीं, इससे क्रोधित होकर इंगले ने आसपास पड़ी एक टाइल उठाकर इंगले के सिर पर दे मारी, जिससे गंभीर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद अंबाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध अंबेकर को हिरासत में लिया है। सूत्रों ने बताया कि अंबाद पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *