गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नवीन ने की पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना

पुरी : नवीन पटनायक मंगलवार को नवनिर्मित श्री मार्ग से होते हुए यहां प्रतिष्ठित जगन्नाथ मंदिर गए और भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना करने के बाद, श्री पटनायक ने परिक्रमा परियोजना की परिक्रमा की और श्रद्धालुओं की भीड़ की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। बीजू जनता दल (बीजद) के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया इसलिए किया, क्योंकि 17 जनवरी को जब श्री मंदिर परिक्रमा परियोजना भक्तों के लिए उनके द्वारा समर्पित की गई थी, तो वह भगवान जगन्नाथ के दर्शन नहीं कर सके थे। पटनायक के साथ 5टी के अध्यक्ष वी.के. पांडियन भी थे। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिलाधिकारी समर्थ वर्मा और पुलिस अधीक्षक के.विशाल सिंह ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *