गया : बिहार में उग्रवाद प्रभावित गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक लाख रूपये का इनामी नक्सली कमलेश रवानी को गिरफ्तार कर लिया।
गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शनिवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि कमलेश रवानी को खिजरसराय थाना क्षेत्र के जोल बिगहा गांव के पास देखा गया है, जिसके बाद विशेष कार्य बल (एसटीएफ)के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके ऊपर एक लाख का इनाम था।
श्री भारती ने बताया कि नक्सली कमलेश जहानाबाद जिले के घोसी का रहने वाला है। उसके विरुद्ध गया, जहानाबाद और नालंदा जिले में कई संगीन मामले दर्ज है।कई नक्सली कांडों में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।उन्होंने बताया कि कुख्यात अपराधी और नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कई कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर उन पर इनाम भी घोषित किया गया है। इसके बाद लगातार पुलिस को सफलता मिल रही है। आगे भी अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
एक लाख रूपये का इनामी नक्सली कमलेश रवानी गिरफ्तार
