गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में गुरुवार को तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे कश्मीर घाटी में रात के तापमान में गिरावट आई। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को आंशिक रूप से बहाल होने के बाद कुछ स्थानों पर हुए भूस्खलन के कारण अभी भी वाहन यातायात के लिए बंद है। एक यातायात अधिकारी ने एक्स पर कहा, “जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किश्तवारी पाथेर में बहाली का काम प्रगति पर है, इसमें कुछ समय और लगेगा।’
श्रीनगर लेह रोड भी बर्फबारी के कारण वाहन यातायात के लिए बंद रहा। कुपवाड़ा जिले में केरन और माछिल सड़कों, अनंतनाग सिंथन और मुगल रोड को जोड़ने वाली सड़कें भी मंगलवार को बर्फबारी के कारण वाहन यातायात के लिए बंद कर दी गईं। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में 25 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने के अनुमान हैं और 23 से 25 फरवरी तक दिन में धुप रहने के आसार हैं।
प्रदेश में 26 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने के अनुमान जताये गये हैं, जिससे बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने कहा कि श्रीनगर में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात के दौरान न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से1.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम था।
श्रीनगर में दिन का तापमान भी पिछले दिन के सामान्य तापमान 10.3 डिग्री से कम 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछली रात शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा।
कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम था। पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 1.0 सेमी बर्फबारी और 1.8 मिमी बारिश हुयी। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान -4.4°C दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 0.0°C दर्ज किया गया था, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में पिकनिक स्पॉट में पिछली रात -3.4°C के मुकाबले -5.4°C तापमान दर्ज किया गया।
पहलगाम का पर्यटन स्थल पिछली रात शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा, और दक्षिण कश्मीर में चरवाहों की घाटी के लिए यह सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम था। कुपवाड़ा में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया और सीमांत उत्तरी कश्मीर जिले के लिए यह सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *