गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में जहरीली शराब पीने से नौ लोगों की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में कथित जहरीली शराब पीने से मरने वालो लोगों की संख्या आज नौ हो गयी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल छपरा में इलाज के दौरान शुक्रवार को दो और लोगों की मौत हो गई है। अबतक जहरीली शराब के सेवन से मशरक थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव निवासी इस्लामुद्दीन अंसारी (30) एवं उसके चचेरे भाई शमशाद अंसारी (26), पिलखी गांव निवासी प्रदीप साह (40) एवं गंडामन गांव निवासी शिवजी ठाकुर (65) ,शंभू नारायण सिंह(50) ,धर्मेंद्र राम (40) एवं पानापुर थाना क्षेत्र के रजौली बिंद टोली गांव निवासी अनिल रावत उर्फ पंडोल (45), मढौरा थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक निवासी शत्रुघ्न साह (45) एवं मशरक थाना क्षेत्र के गनौली गांव निवासी हीरालाल महतो (50) की मौत हुयी है।
सूत्रों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शवों के बिसरा की जांच के लिए सुरक्षित रखने के साथ ही उसे पटना भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *