गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नीतीश ने 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों का किया लोकार्पण

पटना : नीतीश कुमार ने आज 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों का लोकार्पण किया। श्री कुमार ने बुधवार को यहां एक, अणे मार्ग से सड़क सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 38 राजमार्ग गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया तथा उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि इन राष्ट्रीय राजमार्ग गश्ती वाहनों को इमरजेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम के डायल-112 से सम्बद्ध किया गया है ताकि आपातकालीन परिस्थिति में इन वाहनों को घटनास्थल पर अविलम्ब भेजा जा सके। साथ ही प्रभावी कार्रवाई के लिए इस पर लगे उपकरणाें के माध्यम से वाहन अथवा नियंत्रण कक्ष से केन्द्रीकृत समाधान का प्रावधान किया गया है।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदशक आलोक राज, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात सुधांशु कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गाेपाल सिंह, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, राज्य परिवहन आयुक्त नवीन कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *