गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नीतीश ने इथेनॉल संयंत्र का किया शुभारंभ

पटना : नीतीश कुमार ने आज एक इथेनॉल संयंत्र का शुभारंभ किया। कुमार ने मंगलवार को नालंदा जिले के बेन प्रखंड के ग्राम अरावन में पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के 30 एकड़ में स्थापित इथेनॉल संयंत्र का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस संयंत्र की कुल क्षमता 500 किलो लीटर प्रतिदिन है। उन्होंने संयंत्र का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संयंत्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक डाॅ. जीतेन्द्र कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधायक चन्द्रसेन प्रसाद, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार, राजीव रंजन एवं हीरा बिन्द, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, अन्य जनप्रतिनिधि, पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डाॅ. दिलीप पटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. एस. सिद्धार्थ, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *