गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नीतीश ने 47 लोगों की सुनी समस्यायें

पटना : नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम’ में 47 फरियादियों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कुमार ने 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 47 फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

आज ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, वित्त विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सूचना प्रावैधिकी विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, श्रम संसाधन विभाग तथा आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुयी।
मधेपुरा जिला से आए एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेष चिकित्सकों की कमी है, इसको लेकर इलाज में दिक्कत होती है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया । वहीं गोपालगंज जिला से आये एक छात्र ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2018 में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया था लेकिन अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *