गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोई काम बाकी नहीं रहेगा, सब पूरा कराएंगे

बेगूसराय/पटना : नीतीश कुमार ने आज कहा कि विकास का कोई भी काम बाकी नहीं रहेगा, वह सबकों पूरा कराएंगे।
कुमार ने 04 जनवरी से शुरू ‘समाधान यात्रा’ के गुरुवार को समापन पर बेगूसराय और पटना जिले में अलग-अलग विभागों की चल रही विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान इस यात्रा को मिली सफलता के सवाल पर कहा, “04 जनवरी से हमने समाधान यात्रा की शुरुआत की थी। आज समाधान यात्रा का समापन हो रहा है। यह यात्रा काफी अच्छी रही है। समाधान यात्रा का मकसद विकास के जितने काम कराये जा रहे हैं उनकी प्रगति देखना और कहीं कुछ और करना आवश्यक है तो उसकी जानकारी लेना। इस बार हमने एक-एक चीजों को जाकर देखा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहां जो काम चल रहा है उसे पूरा करना है। इसके साथ ही अगर कहीं कुछ और करने की जरूरत है तो उसको चिन्हित कर उसे भी पूर्ण करें। इसको लेकर अगर कोई नीति बनानी होगी तो हमलोग बनायेंगे। यही उनकी यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि कोई काम बाकी नहीं रहेगा, सभी को पूरा करायेंगे।
कुमार ने समाधान यात्रा को लेकर विपक्ष की ओर से उठाये गये सवाल पर कहा कि जो लोग ऐसी बातें बोलते हैं उन्हीं से पूछिए। चाहे कितनी भी ठंड रही हो, वह हर मौसम में घूमते रहते हैं। यात्रा के दौरान काफी तादाद में लोग उनसे मिलकर अपनी बातें कहते हैं। समाधान यात्रा उनकी पहली यात्रा नहीं है। वह काफी पहले से घूमते रहे हैं। बिहार में सरकार में आने के बाद उन्होंने वर्ष 2009 में यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले वर्ष 2005 में भी उन्होंने बिहार में यात्रा की थी। बीच में कोरोना के कारण इसमें थोड़ी दिक्कत आयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *