जमुई : बिहार के जमुई जिले में गरही थाना क्षेत्र के पेसरा शिट्टी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार के साथ एक कुख्यात को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सूचना मिली थी की कुख्यात दशरथ यादव उर्फ दारमे यादव के पेसरा शिट्टी गांव स्थित मकान में अपराधियों और नक्सलियों का जमावड़ा लगा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद कार्रवाई के लिए गरही थाना पुलिस, सशस्त्र बल और सशस्त्र सीमा बल की एक टीम का गठन किया गया।
सूत्रों ने बताया कि टीम ने पेसरा शिट्टी गांव में छापेमारी कर कुख्यात दशरथ यादव उर्फ दारमे यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कुख्यात के पास से एक देशी बंदूक, 10 कारतूस और दो खोखा बरामद किया गया है। कुख्यात के खिलाफ जिले के खैरा थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जमुई में कुख्यात गिरफ्तार
