गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुख्यात अपराधी मोहम्मद वकील गिरफ्तार

गया : बिहार में गया जिले के कुख्यात अपराधी मोहम्मद वकील उर्फ दुखी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के अपराधियों के टॉप टेन की सूची में मो. वकील को रखा गया था। यह लंबे समय से फरार चल रहा था। कई कांडो में इसकी पुलिस को तलाश थी. वर्ष 2022 के सितंबर माह में एक नाच-गाने के कार्यक्रम के दौरान इसने हर्ष फायरिंग की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
श्री भारती ने बताया कि इसके अलावा नीमचक बथानी थाना में इसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था और तब से यह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर इसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। गया पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त अभियान में जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के मंझौली गांव से गिरफ्तार किया गया है। मो. वकील के खिलाफ हत्या के तीन मामले सहित आर्म्स एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *