गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनटीपीसी के एकल छमाही शुद्ध लाभ में वृद्धि

22.5% के अंतरिम लाभांश की घोषणा

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लि. की वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में एकल आधार पर कुल आय सालाना आधार पर घट कर 81,199 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी का छमाही शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 12.81 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7951 करोड़ रुपए रहा । कंपनी ने शनिवार को अपने छमाही भौतिक और वित्तीय कार्यनिष्पादन की जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की इसी छमाही में कंपनी की आय 82,537 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 7,048 करोड़ रुपये था।।
एनटीपीसी के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष के लिए 22.5% की दर से पहले अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी है कंपनी ने कहा है कि लाभ में वृद्धि का मुख्य कारण क्षमता वृद्धि और उच्च स्टेशन उपलब्धता है। समेकित आधार पर, वित्त वर्ष 24 की पहली छमाही के लिए समूह की कुल आय 88,775 करोड़ रुपये रही जबकि है। एक साल पहले की इसी अवधि में समेकित आय 88,242 करोड़ थी। समेकित आधार पर एनटीपीसी समूह का कर पश्चात लाभ (पीएटी) चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9,634 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाह में कंपनी ने समेकित शुद्ध लभ7,396 करोड़ दिखाया था ।
स्थापित क्षमता के आधार पर भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली उत्पादक – एनटीपीसी लिमिटेड समूह की क्षमात लगभग 74,000 मेगावाट है। विज्ञप्ति के अुनुसार एनटीपीसी समूह ने चालू वित्त की पहली छमाही में 212 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन किया, जबकि वित्त वर्ष 23 की पहली छमाही में यह 204 अरब यूनिट था। इस बार पहली छमाही में एनटीपीसी का एकल आधार पर सकल उत्पादन 179 अरब यूनिट रहा जो एक साल पहले 176 अरब यूनिट था। एनटीपीसी ने कहा है कि उसके कोयला आधारित बिजलीघरों ने पहली छमाही में स्थापित क्षमता के औसतन 76.62% के बराबर उत्पादन किया जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोयलाआधारित बिजली घरों का प्लांट लोड फैक्टर पहली छमाही में औसतन 68.75% था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *