बोकारो। झारखण्ड में बोकारो जिले के पंचायती राज पदाधिकारी राज शेखर का शव उनके आवास से आज बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अधिकारी की पत्नी सुबह मॉर्निंग वॉक से वापस लौटी तो देखा कि उनके पति फंदे से लटक रहे हैं। आनन-फानन में अधिकारी फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
सूत्रों ने बताया कि बोकारो उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत जिला पंचायती राज पदाधिकारी डीपीआर के पद पर कार्यरत थे।
बोकारो के पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सेक्टर 1/सी आवास संख्या 483 सिटी थाना की है। जांचकर्ता पुलिस अधिकारी कुलदीप ने ने जानकारी देते हुए प्रथमद्रष्टया में इसे आत्महत्या ही बताया है। मृतक पटना के अनीसाबाद के रहने वाले थे।
घर से अधिकारी का शव बरामद
