छपरा : बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह को सोये हुए अवस्था में किसी विषैले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए एकमा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि सदर अस्पताल छपरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
