गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओमीक्रोन की एंट्री, दिल्ली में 12 मरीज भर्ती

omicron entry in india

ओमीक्रोन वायरस की एंट्री अन्य देशों के बाद अब भारत में भी हो गयी है जिसके चलते आज दिल्ली में इस वायरस की चपेट में आने पर 12 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कल से इन संदिग्ध मरीजों की भर्ती की बात सामने आई थी जिसमे पहले 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया था और आज 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये सभी व्यक्ति विदेश यात्रा के बाद भारत पहुंचे थे।

भारत के कर्नाटक में सबसे पहले 2 व्यक्तियों को ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया था। हालाकिं जॉइंट सेंट्रल हेल्थ सेक्रेटरी ने कल यह जानकारी मीडिया में दी थी जिसमे उन्होंने पॉजिटिव व्यक्तियों के अन्दर हलके लक्षण की बात कही थी।
दिल्ली में मिले संदिग्ध संक्रमित मरीजों में से 4 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी के बचे हुए मरीजों और संक्रमित पाए गए मरीजों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

भारत सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के मध्यनजर इस वायरस से प्रभावित देशों से आ रहे यात्रियों की जांच के लिए एयरपोर्ट पर ही इन्तेजाम किये है जिसके बाद अभी यात्रियों को सरकार की नई गाइडलाइन का पालन करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *