गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करंट लगने से एक की मौत, 1 झुलसा

छपरा : बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा उसका बच्चा झुलस गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कसिना गांव निवासी विमल राय (39) अपने पुत्र सूरज कुमार के साथ शौच करने घर से बाहर खेत में जा रहा था। इसी दौरान वह वहां पहले से टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया।उसका पुत्र सूरज कुमार उसे बचाने पहुंचा और उसे भी करंट लग गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर परिजन दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने विमल राय को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके पुत्र की चिकित्सा की जा रही है। पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *