गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चाइनीज डोर बेचने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

जालंधर : बसंत पंचमी से पहले अवैध चाइनीज डोर बेचने वालों पर नकेल कसते हुये जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध चाइनीज डोर बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 30 चाइनीज डोर बरामद की हैं। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने मंगलवार को बताया कि चाइनीज डोर मानव जीवन के लिये बड़ा खतरा है, जिसके चलते इस पर लंबे समय से प्रतिबंध लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस को एक सुराग मिला था कि बसंत महोत्सव से पहले जब बड़ी संख्या में पतंगें उड़ाई जाती हैं, कुछ शरारती तत्वप्रतिबंधित चाइनीज डोर बेच रहे हैं। स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस द्वारा ऐसे तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गयी है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब अजीत नगर में दुग्गल बेकरी नामक दुकान पर छापा मारा गया। उन्होंने कहा कि दुकान मालिक निर्धारित नियमों का पालन किए बिना अवैध चाइनीज डोर बेच रहा था। स्वपन शर्मा ने बताया कि छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर से 30 चाइनीज डोर (गट्टू) बरामद किये गये, जो कानून का घोर उल्लंघन है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुये शिव कुमार पुत्र नंद किशोर निवासी 82/10 अजीत नगर जालंधर को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *