गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सारण में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी कृष्णा शर्मा (60) अपने घर से साइकिल पर सवार होकर मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार अपनी दुकान पर जा रहा था।इसी दौरान लखनपुर गोलम्बर के समीप ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कृष्णा शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को घटनास्थल पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *