गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि असोइया गांव निवासी राज मंगल राय गाय चराने के लिए चंवर में गया हुआ था। इस दौरान 11000 वोल्ट बिजली के तार के चपेट में आने से करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। सूत्रो ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *