सीवान : बिहार में सीवान जिले के पचरूखी थाना क्षेत्र में गुरूवार को ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर गमहरिया गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस दुर्घटना में उक्त व्यक्ति की मौत हो गयी।मृतक की पहचान सोनापिपर गांव निवासी शिव बचन राम के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पर सवार चार लोग घायल हो गये। घायलों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
सीवान में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
