सुपौल : बिहार में सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास गांव में भूमि विवाद में दो भाइयों ने हथियार से हमला कर अपने ही एक भाई की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मोहम्मद इस्माइल गुरुवार की संध्या अपना आंगन घेर रहा था। इस बीच उसके दो भाई मोहम्मद इजराइल और मोहम्मद मिकाइल ने उसे ऐसा करने से मना किया। विवाद बढ़ने पर मोहम्मद इजराइल और मिकाइल ने घातक हथियार से मोहम्मद इस्माइल (45) पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि गंभीर हालत में उसे राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर किया। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है।
भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या
