गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, दो घाायल

छपरा : बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को दो पक्षों के बीच हुये भूमि विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी तथा दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नवादा गांव निवासी गौतम सिंह का भूमि विवाद उसके पट्टीदार जलेश्वर सिंह के साथ पूर्व से चल रहा था।आज दोनों ही पक्षों के बीच मारपीट की घटना के दौरान चली गोली से गौतम सिंह का पुत्र गजेन्द्र सिंह (55) घायल हो गया। घायल गजेन्द्र सिंह को इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना में गोली लगने से दो अन्य जलेश्वर सिंह का पुत्र संजीव कुमार सिंह तथा धंजीव कुमार सिंह घायल हो गया,जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पुलिस को देखकर धंजीव कुमार सिंह फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *