गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कानून व्यवस्था के मामले में पटवारी ने निशाने पर लिया सरकार को

भोपाल : जीतू पटवारी ने उज्जैन जिले में एक दंपत्ति की हत्या के मामले में आज राज्य की मोहन यादव सरकार को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं संभाल पा रही है। पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा कि उज्जैन में भाजपा नेता रामनिवास और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गयी है। इसके अलावा उज्जैन जिले में ही हाल ही में महापुरुषों की मूर्तियां लगाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय सरकार को खुफिया तंत्र विफल रहा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में बदमाशों ने पुलिस कर्मचारी की गोली मारकर हत्या की। जीप से कुचलकर पुलिस अधिकारी की हत्या की गयी। एक स्थान पर थाने से पुलिस की जीप चोरी चली गयी। उन्होंने कहा कि यह सब घटनाएं इस बात द्योतक हैं कि अपराधियों में कानून का खौफ नहीं है।

उन्होंने कहा कि डॉ यादव मुख्यमंत्री होने के साथ ही गृह विभाग के भी मुखिया हैं। इस स्थिति में राज्य में अपराधियों को सरकार होने का अहसास कराया जाए और बेलगाम अपराधों पर तत्काल अंकुश लगवाया जाए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी कानून व्यवस्था के मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *