गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेटीएम का शेयर 13 % और नीचे गिरा

मुंबई। डिजीटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म पेटीएम का परिचालन करने वाली कंपनी ‘वन97 कम्यूनिकेशन्स’ का शेयर कंपनी पर रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद सोमवार को बीएसई में 12.84 प्रतिशत गिरकर 675.35 रुपये पर बंद हुआ। यह कीमत उसके निर्गम मूल्य से करीब 70 प्रतिशत कम है।

बाजार में यह गिरावट कंपनी के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रिजर्व बैंक की पाबंदी के बाद आई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इस बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया है। केंद्रीय बैंक को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पर्यवेक्षण को लेकर ठोस चिंताएं हैं, इसलिए उसने यह कार्रवाई की है।

आरबीआई ने इस बैंक को उसके आईटी प्रणाली की विस्तृत ऑडिट के लिए किसी बाहरी कंपनी की नियुक्ति का निर्देश भी दिया है। पेटीएम का शेयर पिछले साल नवंबर में बाजार में सूचीबद्ध हुआ था । यह देश में अब तक का सबसे बड़ा प्राथमिक शेयर निर्गम (आईपीओ) था। यह शेयर निवेशकों को 250 रुपये के भाव में जारी किया गया था।

इस शेयर के बाजार पूंजीकरण में पहले दिन से लेकर अब तक 57,000 करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *