गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दरभंगा में 10 जून से खुलेगा तारामंडल

दरभंगा : बिहार की राजधानी पटना के बाद राज्य में निर्मित दूसरे तारामंडल 10 जून से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय को 10 जून से चालू करने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चन्द्रिमा अत्री, सहायक समाहर्त्ता सूर्य प्रताप सिंह, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, प्राचार्य, दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय, दरभंगा संदीप तिवारी सहित संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में बताया गया कि तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय, दरभंगा के लिए निदेशालय द्वारा 15 जून के बजाए 10 जून से ही आम लोगों के लिए चालू करने का निर्णाय लिया गया है। शो का समय निदेशालय स्तर से तय किया गया है। तारामंडल के लिए बुकिंग ऑनलाईन ही होगी। काउन्टर से बुकिंग का निर्णाय बाद में लिया जाएगा। तारामंडल में शो देखने के लिए टिकट के साथ आने वाले को ही प्रवेश दिया जाएगा। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए जगह चिन्ह्ति किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *