गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी को दबोचा

सिरसा : हरियाणा में सिरसा जिला के ढाणी सोभा सिंह में सी.आई.ए. स्टॉफ सिरसा व हत्या के कथित आरोपी जितेंद्र सिंह के बीच मुठभेड हुई। पुलिस की गोली आरोपी जितेंद्र सिंह के पैर पर लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि बीते दिनों रानियां से कुत्ताबढ़ सड़क के पास खेतों में 55 वर्षीय बलवीर पुत्र सुरैण सिंह निवासी ढाणी आसा सिंह का शव मिला था। मृतक के परिजनों ने कत्ल का आरोप लगाया था। जिसके चलते रानियां पुलिस ने मामला दर्ज कर छांनबीन शुरू कर दी थी।

इसी कड़ी में ही सी.आई.ए. सिरसा की टीम को भी इस कत्ल की पहली को सुलझाने के लिए कथित आरोपी जितेंद्र सिंह को पकडऩे गई थी। सूत्रों ने बताया कि सी.आई.ए. की टीम जितेन्द्र को पकडऩे के लिए ढाणी सोभा सिंह गई थी। पुलिस को अपनी ओर आते देख कथित आरोपी जितेंद्र सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी की। जवाब में पुलिस की ओर से फायरिंग हुई। पुलिस की गोली आरोपी जितेेंद्र सिंह के पैर में गोली लगी जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने इसके बाद जितेन्द्र को दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *