गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कीमती धातुओं की चमक बरकरार

मुंबई : विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख के प्रभाव से आज घरेलू सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की चमक बरकरार रही, जिससे सोना 77 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 324 रुपये प्रति किलोग्राम चढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.07 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1710.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिका सोना वायदा 0.02 प्रतिशत फिसलकर 1710.10 डॉलर प्रति रह गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.54 प्रतिशत चढ़कर 18.12 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
विदेशी बाजारों की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में देखा गया। इस दौरान सोना 77 रुपये बढ़कर 50445 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 75 रुपये उठकर 50525 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 324 रुपये महंगी होकर होकर 53346 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 302 रुपये मजबूत होकर 53993 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *