गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घर से 30 लाख रुपए की संपत्ति की लूट

समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में डकैतों ने मंगलवार तड़के सिनेमा हॉल मालिक के घर डाका डालकर करीब 30 लाख रूपये मूल्य की संपत्ति लूट ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि 10-12 की संख्या में डकैतों ने पंजाबी कॉलोनी स्थित सिनेमा हॉल मालिक के घर धावा बोला। इसके बाद डकैतों ने हथियार का भय दिखाकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। डकैतों ने नकद और आभूषण समेत 30 लाख रूपये मूल्य की संपत्ति लूट ली।

अपराधियों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक हृदयकांत एवं सदर पुलिस उपाधीक्षक एस.एच फखरी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गयाा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *