गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जेपी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द हो पूर्ण

पटना : नीतीश कुमार ने लोगों के आवागमन को आसान बनाने के लिए आज अधिकारियों को जेपी गंगा पथ के बचे हुए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। कुमार ने रविवार को यहां दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं- जेपी गंगा पथ परियोजना के बचे हुए निर्माण कार्य तथा गंगा नदी पर निर्माणाधीन कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन ग्रीन फिल्ड पुल परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री जेपी गंगा पथ होते हुए गायघाट पहुंचे और वहां कराये जा रहे निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि जेपी गंगा पथ का गायघाट तक निर्माण कार्य जून माह तक पूर्ण हो जायेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पटना की आबादी बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जेपी गंगा पथ का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस पथ के बचे हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें ताकि लोगों का आवागमन और आसान हो सके। गंगा नदी में गंदा पानी नहीं गिरे इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। गंदे पानी को सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट के माध्यम से शुद्ध करने की व्यवस्था करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *