जयपुर : राजस्थान के भरतपुर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) टीम ने शनिवार को गैंगस्टर कुलदीप जघीना हत्याकांड मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश सचिन उर्फ सच्चू जाट को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि कुलदीप जघीना हत्याकांड में वांछित बदमाश सचिन उर्फ सच्चू (21) निवासी लुलहारा थाना लखनपुर जिला भरतपुर के बारे में आसूचना प्राप्त होने पर टीम ने थाना लखनपुर एवं हेलेना पुलिस का सहयोग प्राप्त कर सेमला एवं लुलहारा के बीच बांध पर बदमाश को घेर कर पकड़ लिया। उक्त बदमाश कुख्यात गैंगस्टर कुलदीप जघीना का साथी है। प्रतिद्वंदी गैंगस्टर कृपाल जघीना हत्याकांड के बाद आरोपी फरार चल रहा था।
