गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजद नेता रंजीत राय की हुई संदिग्ध मौत

समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के मुसरीधरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ गांव के पास युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिला पार्षद रंजीत राय की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के विरोध में उनके समर्थकों ने शुक्रवार को मुसरीधरारी चौक पर शव के साथ राष्ट्रीय उच्च्पथ संख्या 28 को जाम कर यातायात बाधित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने यहां बताया कि गुरुवार की रात जिले के हरपुर एलोथ गांव के पास राजद नेता रंजीत राय एवं उनके मित्र सुनील कुमार सड़क के किनारे बेहोशी हालत में पाये गए थे। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां चिकित्सकों ने रंजीत राय को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील कुमार का इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। श्री पाण्डेय ने बताया कि पुलिस राजद नेता रंजीत राय की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *