गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

हाजीपुर : बिहार में वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। हाजीपुर सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने मंगलवार को यहां बताया कि अमेर गांव निवासी राजद कार्यकर्ता किरण कुमार (23) सोमवार की देर रात रामदौली गांव में एक शादी समारोह में भोज खाकर अपने घर लौट रहा था तभी अपारधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। प्रकाश ने बताया कि हत्या के कारणें का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *