गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : एक ही परिवार के चार की मौत

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के तिलई में मंगलवार को तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना सवा चार बजे की आसपास की है। तिलई में बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को राजनांदगांव की ओर से आ रही हाइवा रौंदते हुए आगे बढ़ गई। दुर्घटना में पति-पत्नी बेटी और नातिन की मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से भाग निकला।
सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना मिलने पर ठेलकाडीह व चिखली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उठाकर अस्पताल भेजा गया। चालक हाइवा को नियंत्रित नहीं कर पाया और सीधे सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर के फरार होने के बाद लोग घटनास्थल पर हंगामा मचा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। इस हादसे में एक मवेशी की भी मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *