जमुई : बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक कांवरिया की मौत हो गयी तथा नौ अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि झारखंड के देवघर से पूजा करने के बाद कार से लोग समस्तीपुर लौट रहे थे। इस दौरान मवेशी को बचाने के दौरान हरदीमोर के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में कार पर सवार एक कांवरिया की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बाजी बुजुर्ग निवासी दिलीप गोस्वामी के 16 वर्षीय पुत्र श्वेतम कुमार के रूप में की गयी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
सड़क दुर्घटना : एक की मौत, नौ घायल
