गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन की मौत

सुपौल : बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार को तीन अलग-अलग हादसों में किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई । पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि करजाइन थाने के हरिराहा गांव के वार्ड संख्या तीन में आज एक भैंसे ने 75 वर्षीय वृद्ध पर जानलेवा हमला कर उसे जान से मार डाला। बताया जाता है कि अगमलाल यादव अपने घर से किसी काम से निकला था । इस क्रम में पगलाए भैंसा ने उन्हें हमला कर जमीन पर गिरा दिया। हादस में घायल अगमलाल यादव को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी।
उधर, सदर थाने के अन्तर्गत पूर्वी कोसी तटबंध पर मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अब्दुल लतीफ के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि बीरपुर थाने के शिवनगरा गांव के वार्ड संख्या तीन में स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में मौजूद पोखर में डूब जाने से एक 13 वर्षीय किशोरी सुमन कुमारी की मौत हो गई । सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *